फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police raid on the hideout of SP leaders, returned empty handed

Kannauj News: सपा नेताओं के ठिकाने पर पुलिस का छापा, खाली हाथ लौटी

Mon, 06 May 2024 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police raid on the hideout of SP leaders, returned empty handed
कन्नौज। लोकसभा चुनाव करीब आते ही शिकायत और कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सपा नेताओं की ओर से रुपये बांटने की शिकायत पर पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। करीब घंटे भर की पड़ताल के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

दरअसल कन्नौज संसदीय सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं। यहां चौथे चरण के तहत अगले हफ्ते 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इसी के तहत प्रदेश के कई नेताओं ने प्रचार के लिए यहां डेरा डाल रखा है। अलग-अलग होटल में ठहरे हुए हैं। इसी बीच देर रात पुलिस ने शहर में जीटी रोड किनारे एक बड़े होटल में छापा मारी की। सीओ सिटी कमलेश कुमार, सदर कोतवाल दिग्विजय सिंह के साथ टीम ने होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। उनसे जरूरी पूछताछ भी की गई। सीओ सिटी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रुपये बांटने का काम चल रहा है, उसी को संज्ञान में लेकर जांच की गई। शिकायत गलत पाई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से खफा सपा नेताओं ने इसे भाजपा की साजिश और उसकी बौखलाहट बताया है।
विज्ञापन



पुलिस की पड़ताल का वीडियो वायरल

सपा नेताओं की जांच करने के लिए होटल में छापा डालने पहुंची पुलिस की इस कार्रवाई का कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। यह इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी हार को देख कर बौखला रही है इसीलिए कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed