{"_id":"3119a5698c62497da675241db1acbb71","slug":"police-launched-a-cleaning-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया सफाई अभियान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देश पर पूरे
विज्ञापन
जिले में रविवार को थाना, कोतवाली और चौकियों में विशेष सफाई अभियान चलाया
गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने चौकीदारों के साथ मिलकर सभी कबाड़ को थाने
से निकालकर फेंका।
रविवार को पुलिस अधीक्षक ने वायरलेस पर आदेश जारी किए कि सभी थाना और कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने-अपने सिपाहियों और चौकीदारों को लेकर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करें। यही नहीं संबंधित क्षेत्रों के पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के थाने व कोतवाली में पहुंचकर सफाई का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।
सदर कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने सुबह से ही कोतवाली में सफाई अभियान चलवाया। इस दौरान मालखाने में भरी गंदगी को बाहर निकलवाया गया। इसी तरह शस्त्रागार में जमा असलहों की सफाई करवाई। इसके बाद कोतवाली में माल मुकदमाती के तहत खड़ी बाइकों को कतार में लगाकर सही तरीके से खड़ा कराया।
इसके बाद पूरी कोतवाली में झाड़ू लगाकर सफाई की गई। बेकार सामग्री को जलाकर नष्ट किया गया। सभी पुलिस जवानों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वह भी अपनी-अपनी बैरक में सफाई अभियान चलाकर छतों में लगे जालों व दीवारों की गंदगी साफ करें।