{"_id":"58d6b5d74f1c1b870a1a518d","slug":"police-investigating-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस मीट की दुकानें बंद करार्ईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस मीट की दुकानें बंद करार्ईं
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुकान की जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और नगर पालिका की टीम ने शनिवार को छापा मारकर बिना लाइसेंस मीट की दुकानों को बंद कराया। जिन दुकानों पर पर्दा नहीं था, उन्हें जल्द पर्दा डालने की चेतावनी दी। साथ ही गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सदर कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा, खाद्य निरीक्षक आरके दीक्षित, मुबीन खां व मुख्तार ने पुलिस बल के मछली बाजार, पीतल मंडी, लाखन तिराहा, सरायमीरा , मकरंदनगर में छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
बिना लाइसेंस संचालित दुकानों को बंद करा दिया। वहीं, साफ-सफाई ने मिलने पर दुकानदारों को फटकार लगाई। दुकानों में पर्दा डालने का आदेश दिया। कहा कि कोई भी दुकानदार खुले में मीट नहीं काटेगा। खुले में मीट बेचने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। मवेशियों को काटने से पहले पशु चिकित्साधिकारी से जांच कराने के निर्देश टीम ने गए।
विज्ञापन
मीट की दुकानें बंद, सब्जी दुकानदार खुश
तेराजाकेट (कन्नौज)। प्रदेश सरकार की सख्ती के चलते मीट की दुकानें बंद हो गई हैं। इससे सब्जी की बिक्री बढ़ गई है। इससे सब्जी दुकानदार खुश हैं।
मुख्यमंत्री आदित्य योगी के फरमान के बाद पुलिस ने क्षेत्र की आधा दर्जन मीट की दुकानें बंद करा दी है। अब लोग हरी सब्जी खरीद रहे हैं। सब्जी बेचने वाले अहिबरन सिंह ने बताया कि जब से मीट विक्रेताओं पर शिकंजा कसा तब से प्रतिदिन सब्जी की बिक्त्रस्ी में इजाफा हुआ है। उधर होटल स्वामी राजेश बाथम का कहना है कि मीट न मिलने से होटल पर बिक्री में फर्क पड़ा है। बताया कि ग्राहक को भूख लगेगी तो वह दाल, सब्जी खाएगा।