फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   police,hungama,chor

अध्यापक के घर में घुसे चोरों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 27 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
police,hungama,chor
चोरी की जानकारी देता गृहस्वामी। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। कस्बे के संजय नगर में बीती रात बंद पड़े मकान में बदमाश चोरी के लिए घुस गए। इसकी सूचना पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोचा है। इसके पास से पहले की चोरी का माल व तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा के सकरावा रोड मोहल्ला संजय नगर निवासी अध्यापक तेज सिंह पाल मकान में पत्नी संजूलता, बेटे अंकुर एवं अर्पित के साथ रहते हैं। बुधवार को रसूलपुर गांव में भतीजी की गोद भराई कार्यक्रम में गए थे और रात को वहीं रुक गए। इसी बीच बंद मकान में बदमाशों ने मेन गेट की फर्श तोड़कर अंदर का लॉक तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद घर में घुस गए। चोरों ने कई ताले तोड़ते हुए अंदर कमरे में रखी अलमारी से 20000 रुपये, एक जंजीर, दो अंगूठी, एक मांग बिंदी, एक जोड़ी पायल, एक कंधनी चोरी कर ली। बदमाश भागने की फिराक में थे, तभी पड़ोसियों को भनक लग गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक और प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को बाहर निकलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने छत पर चढ़कर जीने की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में बैठे बदमाशों को दबोच लिया। कुछ दूरी पर खड़ी बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान नगरिया तालपार इस्लामनगर निवासी मोबीन व रईस उर्फ भूरा से यहां चोरी किया गया सामान के अतिरिक्त एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल, तीन जोड़ी पायल, अंगूठी, लोहे की राड व पांच हजार रुपये नगद मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोबीन गैंगस्टर में वांछित है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस टीम से अपने को घिरा देख मोबीन ने कमरे में रस्सी से फंदा डालकर पुलिस टीम को फांसी लगाकर जान देने की धमकी दी। धमकी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। किसी तरह समझा-बुझाकर चोरों को बाहर निकाला गया।
बीती रात घेराबंदी कर पकड़े गए चोरों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित को सुबह तहरीर देने की बात कही। पीड़ित परिवार सुबह जब थाने तहरीर देने पहुंचे तो पता चला कि पुलिस पहले से ही कार्रवाई कर चुकी है। इस पर पीड़ित परिवार ने हंगामा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाया।

पुलिस का कहना था कि तहरीर दे दो, तहरीर को विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। परिजन इस बात को तैयार नहीं हुए और थाने में जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बाद पुलिस ने पीड़ित का रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed