फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police caught the accused, released the doctor

पुलिस ने आरोपी दबोचा, चिकित्सक को छोड़ा

Wed, 25 Aug 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police caught the accused, released the doctor
खेत में खड़ी बोलेरो कार। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अज्ञात और एक नामजद आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आरोपी, अस्पताल संचालक दंपती से पूछताछ कर रही है। वहीं पूछताछ के बाद चिकित्सक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सौरिख बिधूना मार्ग के निजी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद खड़िनी निवासी योगेश के घर पर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस योगेश, पहले से हिरासत में मौजूद अस्पताल संचालक राजेश यादव व उसकी पत्नी रीता यादव से पूछताछ में जुटी है। अस्पताल संचालक पर घटना की जानकारी के बाद नर्स को तीन दिन बंधक बनाने और आरोपियों से पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दुष्कर्म पीड़िता स्टाफ नर्स का मंगलवार देर रात सौ शय्या अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
वहीं दुष्कर्म के बाद नर्स को लेकर गायब हो जाने के आरोप में पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक को भी हिरासत में लिया था। प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ के बाद चिकित्सक की संलिप्तता नहीं पाई गई। इससे बाद उसे छोड़ दिया गया। दुष्कर्म के बाद स्टाफ नर्स ने सबसे पहले अस्पताल के इसी चिकित्सक को मामले की जानकारी दी थी। बाद में चिकित्सक के साथ अस्पताल के संचालक और संचालिका को घटना से अवगत कराया गया था। यहां आरोपियों के दबंग होने की बात कहते हुए मामले को रफादफा करने का दबाव बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
19 अगस्त की रात खड़िनी निवासी योगेश अपनी पत्नी को सौरिख बिधूना मार्ग पर संचालित अस्पताल में दिखाने के लिए लाया था। उसके साथ तीन दोस्त भी बोलेरो कार से आए थे। यहां कार्यरत मथुरा की स्टाफ नर्स को चारों युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बोलेरो से ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम की। दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर रवि, योगेश निवासी खड़िनी, अस्पताल संचालक राजेश यादव निवासी बिधूना रोड, संचालिका रीता यादव व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने की मांग
सामूहिक दुष्कर्म के बाद अस्पताल संचालक राजेश यादव व संचालिका रीता यादव ने तीन दिन तक स्टाफ नर्स को अस्पताल में बंधक बनाकर रखा। पीड़िता के पिता ने थाने में बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने से स्थिति स्पष्ट हो सकती है। डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने जांच में कमियां मिलने पर अस्पताल को सीज कर दिया है। अस्पताल में मौजूद मरीजों को इलाज के लिए दूसरी जगह भेजा गया।

दुष्कर्म में प्रयुक्त बोलेरो कार बरामद
खड़िनी। सामूहिक दुष्कर्म में प्रयुक्त की गई बोलेरो कार को बरामद कर लिया गया। यह आरोपी रवि के पिता रामबाबू के नाम पर है। वह नगरिया धनसिंह गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बोलेरो कार को बैंक आफ इंडिया की शाखा हरिभानपुर (खड़िनी ) के पीछे स्थित खेतों से बरामद किया है। रवि का खड़िनी में शाक्य इलेक्ट्रानिक्स के नाम से शोरूम है। इसका संचालन रामबाबू करते हैं। रवि सात सालों से इंडियन नेवी में तैनात है। वह पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहा था। इन दिनों छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed