फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police arrested eight bikes and six to

पुलिस ने आठ बाइक समेत छह को दबोचा

Fri, 05 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 05 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police arrested eight bikes and six to

पुलिस ने छापामारी कर क्षेत्र के कई गांव से गैर

विज्ञापन
जनपदों से चोरी कर लाई गईंआठ बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने इस दौरान छह बाइक चोरों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, गिरोह के फरार चल रहे चार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस की इस सफलता पर एसपी ने पूरी टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। गुरुवार को एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओ रजनेश कुमार चौहान, एसएसआई महेंद्र कुमार गौतम, दरोगा सुरेंद्र सिंह और हेडकांस्टेबिल ईश्वर दयाल के साथ उनकी टीम ने बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर क्षेत्र के नगला सजेती भानपुर निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र गंगाराम को पकड़ लिया।

उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कई राज  उगल दिए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक के बाद एक छह लोगों को दबोच लिया। जिनमें नगला सजेती भानपुर के चंद्रपाल, जगदीशपुर के बालकृष्ण, नेकपुर के जितेंद्र कुमार, नगला चैनू के सुनील कुमार और नगला सजाती के रामखिलावन को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ बाइक बरामद कीं।

पुलिस ने चंद्रपाल के घर से दो बाइक बरामद की। शेष अन्य सभी के घर से एक-एक बाइक बरामद हुई। गिरोह में शामिल रिंकू पुत्र उदयवीर सिंह निवासी नगला चैनू, कुलदीप निवासी नगला सजाती, शिवकुमार निवासी रायपुरा उसराहार और सोनू शाक्य निवासी शंकरपुर फरार हो गए। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। अफसरों ने बताया कि बरामद हुईं बाइकें सिरसागंज, फीरोजाबाद, आगरा, भर्थना, सौरिख और बिधूना से चुराई गई हैं।

पुलिस टीम की इस सफलता पर एसपी दिनेश कुमार पी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। एएसपी ने बताया कि हेड कांस्टेबिल ईश्वर दयाल ने इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके लिए उसे अलग से एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed