फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Poles saw the current four buffaloes Mrin

खंभे में उतरे करंट से चार भैंसें मरीं

Tue, 02 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 02 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Poles saw the current four buffaloes Mrin

मोहल्ला शेखाना में हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटने

विज्ञापन
से खंभे में करंट दौड़ गया, जिससे चपककर चार भैंसों की मौत हो गई। मोहल्लेवासियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

सोमवार को शेखाना मोहल्ला निवासी परवेज अहमद अपनी चार भैंस लेकर पानी पिलाने मोहल्ले के बाहर गए थे। लौटते वक्त भैंसें एक खेत से होकर निकलीं। इसमें लगे लोहे के खंभे के पास एक भैंस करंट की चपेट में आ गई। तभी पीछे चल रहीं तीन अन्य भैंस भी उसके पास पहुंच गई। इससे चारों भैंस करंट की चपेट में आ गईं।

चंद मिनटों में ही उनकी मौत हो गई। भैंस को बचाने के प्रयास में परवेज के भी हाथ झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मोहल्ले के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जुनेद, गुड्डू अहसन, शहजाद, वहाज, शानू आदि ने एक्सईएन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पीड़ित का कहना है कि सभी भैंस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed