फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Plantation on paper, 12,061 plants missing from the ground

Kannauj News: कागजों में पौधरोपण, 12,061 पौधे धरा से गायब

Wed, 08 Jan 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Plantation on paper, 12,061 plants missing from the ground
गुरसहायगंज। धरा को हरा भरा रखने और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए 12,061 पौधे गायब हो गए। एक ही स्थान पर लगातार तीन वर्षों तक किए गए पौधरोपण के बाद भी पालिका सुरक्षित नहीं रख पाई। यहां तक की उनकी सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड भी मौके से गायब हैं।
विज्ञापन



प्रत्येक वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी सरकारी व निजी संस्थाओं की ओर से पौधरोपण किया जाता है। पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने की प्रतिज्ञा भी ली जाती है। इसी को लेकर स्थानीय नगर पालिका की ओर से भी पौधरोपण किया जाता रहा, लेकिन पौधों को सुरक्षित रखना वह भूल गई। तीन साल में लगाए गए 12,061 पौधे नष्ट हो गए।
विज्ञापन

नगर पालिका ने वर्ष 2020-21 में जूनियर स्कूल में 200 रामलीला ग्राउंड रामगंज में 50 मोहल्ला रामकृष्ण नगर स्थित नगर पालिका के बाग में 100 रामगंज कब्रिस्तान में 500 और ग्राम डुडवा बुजुर्ग स्थित लैंड फिट साइट में 3,114 पौधा लगाए थे। ठीक इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में टीबी अस्पताल के निकट स्थित कब्रिस्तान में 500 पौधा मोहल्ला अफसर स्थित आर्मी ग्राउंड में 1237 डुडवा बुजुर्ग स्थित लैंड फिट साइट में 2000 और वर्ष 2022-23 मे टीबी अस्पताल के कब्रिस्तान में 500 नगर पालिका के मोहल्ला रामकृष्ण नगर स्थित नगर पालिका के बाग में 200 पौधा मोहल्ला अफसरी स्थित आर्मी ग्राउंड में 1830 और ग्राम डुडवा बुजुर्ग स्थित लैंड फिट साइट में 1830 पौधे लगाए थे। इसके अलावा नगर पालिका ने पौधों की सुरक्षा के लिए 1999 रुपये की कीमत के 150 ट्री गार्ड खरीद कर लगाए लेकिन वह भी मौके से लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि मामला पुराना है। अधिकतर पौधे प्रकृति की चपेट में आकर नष्ट हो जाते हैं। इतनी अधिक संख्या में पौधरोपण किए जाने के बाद उनकी देखरेख कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed