{"_id":"4b29a82ccd5a522f3451db7917c90864","slug":"plan-charter-share-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना के अधिकार पत्र बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना के अधिकार पत्र बांटे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम के कुशलपुर्वा के समीप बने कांशीराम आवासों
विज्ञापन
का डीएम के अनुमोदन के बाद पात्रों को विधायक व पंचायत अध्यक्ष तथा ईओ ने
आवास आवंटन किए। साथ में आवंटन पत्र व चाबियां सौंपी।
नगर पंचायत की ओर से शिविर लगाकर सपा विधायक अरविंद यादव, चेयरमैन दिनेश यादव व ईओ शिवमोहन ने 276 बने कांशीराम आवासों में 100 आवासों के आवंटन पत्र डीएम की ओर से मिलने के बाद 85 परिवारों को दिए। जेरकिला निवासी अजीज, गुलाम मुस्तफा, गढ़ी गोखर, मुन्नी देवी, गिर्रीकुआं की सुमन देवी, नौसारा के प्रेमचंद्र, मुगलाना के तम्मो, नाजिमा बेगम, होली मोहल्ला के नफीस, मुफीदा बेगम, अदीबन, जलील अहमद, राहत आसिम समेत आवास की चाबियां सौंपी।
15 लोग किसी कारणवश नहीं आ सके। यह लोग पंचायत से आवंटन पत्र ले सकते हैं। ईओ ने बताया कि 176 आवासों का आवंटन बाकी है। जिसमें 122 लोगों के आवेदन पत्र कार्यालय को मिल चुके हैं। अन्य पात्रों से शीघ्र आवेदन मांगे गए हैं, जिससे उनके आवेदनों पर विचार किया जा सके।
विधायक ने सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को गिनाया और भरोसा दिया कि आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे। चेयरमैन ने जनता से सहयोग मांगा और कहा कि आवंटित आवासों में रहना अनिवार्य है। कोई भी आवंटित आवास को किसी दूसरे को हस्तांतरित नहीं कर सकेगा।
बिजली का बिल रहने वालों को खुद देना पड़ेगा। पानी की व्यवस्था है। उसका कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस मौके पर सभासद अभय सिंह, गोविंद सिसौदिया, इकबाल, संजीव शाक्य, अंजू देवी, शकील, आसरीन बेगम व परवेज के अलावा कांशीराम कालोनी निर्माण में लगे जेई विनय कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थेे।