{"_id":"60fefbec8ebc3e8ba376c108","slug":"pita-lover-on-sunday-marriage-in-temple-on-monday-kannauj-news-knp6425870115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को पिटा प्रेमी, सोमवार को मंदिर में शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को पिटा प्रेमी, सोमवार को मंदिर में शादी
विज्ञापन
मंदिर में जयमाल डाले प्रेमी युगल।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके में प्रेमी युगल की शादी का रोचक मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की रविवार को धुनाई हो गई। उसे वहीं कमरे में बंद कर दिया गया। प्रेमिका को अपने प्रेमी पर यह जुल्म लगा और उसने पुलिस की मदद ली। पंचायत हुई और आखिर में प्रेमी युगल की जिद के आगे दोनों परिवारों को झुकना पड़ा। सोमवार शाम अन्नपूर्णा मंदिर में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली। दोनों पति-पत्नी हो गए। दोनों परिवार एक जाति और किसान परिवार के हैं।
ऊमरपुर निवासी शिव कुमार राजपूत (23) पुत्र नंदकिशोर का एक साल पहले महचंदापुर निवासी रामदेवी राजपूत (21) पुत्री रमेश चंद्र से प्रेम प्रसंग हो गया। मोबाइल का नंबर मिल जाने पर दोनों में बातचीत होने लगी थी। इसके बाद मिलने लगे। रविवार को शिव कुमार प्रेमिका से मिलने उसके गांव महचंदापुर पहुंच गया। इस पर प्रेमिका के परिवार के लोगों ने उसे पीट दिया। कमरे में बंद कर दिया। प्रेमी का दर्द देख प्रेमिका ने डायल 112 को फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। प्रेमी युगल एक दूसरे से शादी करने के लिए अड़े रहे। आखिर में पंचायत पड़ी। दोनों की जिद व खुशी देख दोनों पक्ष राजी हो गए।
पुलिस ने समझौते के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग तिर्वा के अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। एक दूजे ने भगवान को साक्षी मान कर शादी रचा ली। दोनों परिवार और रिश्तेदार शादी के साक्षी रहे। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों की राजी से बिना दान दहेज के शादी की गई है।