{"_id":"5e4d7ecf8ebc3ef2dc6b4f9a","slug":"phande-par-lataka-mila-vivaahita-ka-shav-ghar-se-bhaaga-pati-kannauj-news-knp5457176112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, घर से भागा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, घर से भागा पति
विज्ञापन
थानाध्यक्ष से जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा।
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम दारापुर बरेठी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए हैं।
बुधवार शाम को दारापुर बरेठी में पुष्पा देवी (20) पत्नी अनुज कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक पुष्पा देवी के पति अनुज कुमार ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां से भाग गया। सूचना पर सीओ शिव कुमार थापा, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, चौकी प्रभारी अवधेश राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने नमूने लिए।
सूचना पर मृतका के पिता अंदौआ निवासी महेश चंद्र परिजनाें के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पुष्पा की शादी अनुज के साथ साल 2019 में हुई थी। मृतका अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। हादसे के समय घर में सिर्फ अनुज ही था। उसकी मां अपने बेटी के घर ऐरवाकटरा गई थीं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।