फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Personnel election rules explained

कार्मिकों को समझाया चुनावी नियम

Tue, 27 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 27 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Personnel election rules explained

मंडी समिति में चल रहे पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण

विज्ञापन
में कर्मियों को चुनाव कराने के नियम और तरीके बताए गए। चेतावनी दी गई है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौथे चरण में उमर्दा और हसेरन ब्लाक में चुनाव होना है। 

प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से वोट देने के लिए निर्धारित किए गए पहचान पत्र विकल्प देखने के बाद ही वोट डलवाएं। आधारकार्ड में उम्र का भी ध्यान रखा जाए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन भी करें।

मतदाता की अंगुली पर अमिट स्याही भी सही जगह लगाई जाए। मंगलवार को भी तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुछ गैरहाजिर कार्मिकों को 27 अक्तूबर के प्रशिक्षण में आने के निर्देश दिए गए हैं। उध्ार, विकास भवन सभागार में रोजगार सेवकों को कैमरे बांटे गए।

यह रोजगार सेवक उमर्दा व हसेरन में होने वाले पंचायत चुनाव की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करेंगे। इनको अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर लगाया गया है। डीसी मनरेगा इंद्रपाल सिंह यादव की देखरेख में कैमरा वितरण का क्रम  चला। उनको कैमरा चलाने की प्रक्रिया भी बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed