फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Permanent helipads will be built at tehsil and block headquarters.

Kannauj News: तहसील व ब्लाॅक मुख्यालयों पर बनेंगे स्थायी हेलीपैड

Sat, 10 Jan 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Permanent helipads will be built at tehsil and block headquarters.
कन्नौज। सरकार की नई नीति के तहत जिले की तीनों तहसीलों और आठ ब्लॉकों में स्थायी हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन, चिकित्सा आपातकाल और महत्वपूर्ण लोगों के आगमन को सुगम बनाना है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने संबंधित अधिकारियों को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं जबकि लोक निर्माण विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 11 स्थायी हेलीपैड बनाए जाएंगे जिनमें छिबरामऊ, सदर और तिर्वा तहसीलें भी शामिल हैं। साथ ही छिबरामऊ, सदर, उमर्दा, सौरिख, हसेरन, तालग्राम, जलालाबाद और गुगरापुर ब्लॉक भी शामिल होंगे। स्थायी हेलीपैड के निर्माण से किसी भी समय हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव हो सकेगी। यह कदम प्रशासनिक कनेक्टिविटी को बढ़ाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई हेलीपैड निर्माण की जिम्मेदारी
शासन द्वारा हेलीपैड निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा विशेष रूप से चुनावी समय में वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ जाता है। इससे प्रशासन को बार-बार अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ती है। डीएम और सीडीओ ने उप-जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों के पास भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबरामऊ में हेलीपैड के लिए जमीन का निरीक्षण
छिबरामऊ तहसील के अंतर्गत, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सौ शैया अस्पताल के पास सरकारी परती भूमि का निरीक्षण किया है। आगामी चुनावों को देखते हुए, छिबरामऊ तहसील के तीनों ब्लॉकों में हेलीपैड का निर्माण प्रस्तावित है। इन हेलीपैड को लिंक रोड के माध्यम से मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। छिबरामऊ देहात के अलावा, तालग्राम देहात और सौरिख में भी जमीन की तलाश जारी है। उचित स्थान मिलने पर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन का चिह्मंकन एसडीएम को सौंपा गया है।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed