फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Performance of the SP

सपाइयों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 29 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 29 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Performance of the SP
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि भाजपा सरकार के सत्तारूढ़ होने के साथ ही अराजकता शुरू हो गई। आरएसएस, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, युवा मोर्चा, हिंदू युवा वाहिनी ने कानून व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है। प्रदेश में दो माह की अवधि में सहारनपुर में लगातार तीन गंभीर घटनाएं हुईं। मथुरा का डकैती व हत्याकांड, ग्रेटर नोएडा जेवर क्षेत्र में चार महिलाओं के साथ रात में सामूहिक बलात्कार व हत्या, वाराणसी में 10 करोड़ रुपये की डकैती, गोरखपुर में हत्याएं, इलाहाबाद में सामूहिक बलात्कार व हत्या आदि ने प्रदेश को हिलाकर रख दिया है।   
विज्ञापन


 भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। इतिहास में यह पहला अवसर है जब जनता को निर्वाचित किसी सरकार की गिरती साख के विरुद्ध केवल दो माह में राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बाध्य होना पड़ा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, कोषाध्यक्ष कैश खां, आरएस कठेरिया, सयुस सचिव हसीब हसन, राजू यादव, आफाक खां, अनुराग तिवारी, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed