{"_id":"0949d56200cb50d934d090f0f441687d","slug":"people-come-in-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंदिरों में झांकियां देखने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में झांकियां देखने उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कस्बे व आसपास क्षेत्रों में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में आकर्षक ढंग से झांकियों को सजाया गया। रात 12 बजते ही सभी मंदिरों में घंटा घड़ियाल व शंख की ध्वनि गूंजने लगी। मंदिरों की सजावट देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।
पावर हाउस स्थित गंगेश्वरनाथ मंदिर में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण का रूप धरकर उनकी लीलाओं का मंचन किया। रेलवे रोड पर जगदीश गुप्ता व राममूर्ति सेवा समिति की ओर से भव्य झाकियां सजाई गई। जीटी रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर, तिराहा स्थित संतोषी माता मंदिर, रामगंज व तिर्वा रोड पर भी मंदिरों में भी भव्य झाकियां सजी। तेराजाकेट में यातायात को बाईपास के लिए मोड़ा गया।
तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व पर कस्बे के कई मंदिरों व घरों में आकर्षक सजावट की गई। कस्बे के रामेश्वरम मंदिर में मध्य रात्रि तक आर्केस्ट्रा की धुनों के मध्य भक्ति गीतों का कार्यक्रम चलता रहा। आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा के कई भक्ति गीतों को सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर किया। कस्बे के मंडी बाजार स्थित अजय गुप्ता के आवास पर भी भगवान भोलेनाथ व भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले से लेकर गांधी चौक चौराहे तक कई झाकियां सजी। आकर्षक झालरों से सड़क के मध्य सजावट की गई। कस्बे के ठठिया रोड स्थित ब्रहम्मदेव मंदिर में कमेटी के पदाधिकारियों ने भव्य सजावट की। देर रात्रि तक यहां जवाबी कीर्तन का भी आयोजन हुआ।