{"_id":"6ad125e14c3dd27be706f51c","slug":"pda-changes-its-slogan-as-defeat-in-the-election-becomes-apparent-kannauj-news-c-12-1-knp1061-1684807-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चुनाव में हार दिखते ही पीडीए का बदला नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चुनाव में हार दिखते ही पीडीए का बदला नारा
विज्ञापन
तिर्वा। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने सपा पर महापुरुषों के अपमान और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति में महापुरुषों के सम्मान की बात केवल दिखावा है। गुरुवार को एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सपा की नीतियों, पीडीए के नारे और राज्यसभा चुनाव को लेकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर स्थापित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया गया था। इसी तरह औरैया स्थित मेडिकल कॉलेज का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम से बदलकर डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम पर कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में महापुरुषों के नाम और सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया।
घोषणा की कि तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज में बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को सम्मान देने की पहल की जाएगी। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, क्षेत्रीय महामंत्री नरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा, संजू ठाकुर, मिथलेश बॉथम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
पीडीए के नारे पर भी कसा तंज
सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर तंज कसते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि चुनाव में हार नजर आते ही सपा के नारे का अर्थ बदलने लगा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक कभी-कभी पीड़ित पंडित भी हो जाता है। राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने सपा पर परिवारवाद और धनपतियों को महत्व देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हालिया राज्यसभा चुनाव में पार्टी के फैसलों से परिवारवाद और धनबल को बढ़ावा देने का संदेश गया है।