फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Paving the way for consolidation of 10 villages

10 गांवों की चकबंदी का रास्ता साफ

Tue, 27 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 27 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for consolidation of 10 villages
चकबंदी के लिए निर्देश देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायतों के कई साल पहले जल चुके चकबंदी अभिलेखों के बाद अब सरकार की नजरें इनपर इनायत हो ही गई हैं। शासन के निर्देश पर चकबंदी आयुक्त ने दस जले हुए गांवों में नए सिरे से चकबंदी कराने के आदेश दिए हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इलाहाबाद से गजट आते ही इन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायतों के चकबंदी अभिलेख जले होने के कारण किसानों के सामने कई तरह की समस्याएं थी। लोगों ने इसकी शिकायत शासन स्तर तक की थी। पिछले कई सालों से प्रस्ताव राजस्व परिषद लखनऊ में लंबित था। किसानों की समस्याओं को देखते हुए चकबंदी आयुक्त लखनऊ डॉ. हरीओम ने क्षेत्र के नंदलालपुर, कुंवरपुर बनवारी, करनौली, अकबरपुर, उस्मानपुर, मेरापुर गढ़िया, हाथिन, सरदामई, बरूआ सबलपुर, गढ़ियापाह में जोत चकबंदी अधिनियम 1953 की धारा चार के तहत नए सिरे से चकबंदी कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इन गांवों की पत्रावली अभी चकबंदी निदेशालय में है। वहीं, गजट इलाहाबाद में प्रकाशित कराने के लिए सरकारी प्रेस में भेजा गया है। चकबंदी अधिकारी तिर्वा वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही गजट उपलब्ध होगा, चकबंदी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले इस संदर्भ में विभागीय और प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के साथ बैठककर रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके बाद गांव वाइज चकबंदी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि तहसील क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायतों के चकबंदी अभिलेख वर्ष 1990 में फतेहगढ़ स्थित अभिलेखाकार में लगी रहस्यमय आग में जलकर नष्ट हो गए थे। उस समय इन गांवों में धारा 48 (निगरानी के मुकदमे) की कार्रवाई चल रही थी। केवल धारा 52 का प्रकाशन होना शेष रह गया था। चकबंदी के अभिलेख जले होने के कारण इन गांवों के किसान मुख्य धारा से दूर हो गए थे और उनके बैनामा व किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई शासकीय काम व योजनाओं के लाभ नहीं मिल पा रहे थे। अब दस गांवों में चकबंदी का रास्ता खुलने से किसानों में उम्मीदें जगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed