{"_id":"68a37a6224bb0a41c007f0de","slug":"patients-arrived-before-nine-oclock-doctors-did-not-arrive-until-half-past-ten-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135935-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नौ बजे से पहले आ गए मरीज, साढ़े दस तक नहीं पहुंचे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नौ बजे से पहले आ गए मरीज, साढ़े दस तक नहीं पहुंचे डॉक्टर
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नगर के मोहल्ला अफसरी में संचालित अर्बन पीएचसी में मरीजों को घंटों डॉक्टर के पहुंचने का इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल का निर्धारित समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है, लेकिन डॉक्टर के समय से न आने और दवाओं की अनुपलब्धता के कारण मरीज को परेशान होना पड़ता है।
सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे इस्माईलपुर निवासी चुन्नी बेगम, अफसरी मोहल्ला निवासी राजेश्वरी, गांधीनगर के सुशील, बछज्जापुर (कन्नौज) की जीनत, दरियावगंज निवासी शेर सिंह व अंश, बतासे वाली गली की सन्नो सहित कई मरीज अस्पताल के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते दिखे। मरीजों ने बताया कि सभी लोग सुबह नौ बजे से पहले पहुंच गए थे, डॉक्टर साढ़े दस बजे तक नहीं पहुंचे।
पेट दर्द से जूझ रही सन्नो अस्पताल के गेट पर तड़पती रही, उसे तत्काल इलाज नहीं मिल सका। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में जरूरी दवाएं भी नहीं हैं। स्टाफ का कहना है कि डाॅ. अजीत कुमार लखनऊ से ड्यूटी पर आते हैं। वह जिला अस्पताल से दवाइयां लेकर आने के इंतजार में रुके हुए हैं।
विज्ञापन
करीब ग्यारह बजे जब स्टाफ से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाएं नहीं हैं और वाहन की व्यवस्था न होने से दवाएं समय पर नहीं पहुंच पा रहीं हैं। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि सभी डॉक्टरों को निर्धारित समय पर पीएचसी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। औचक निरीक्षण किया जाएगा, अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।