फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   passengers suffer due to fare

किराए में मनमानी, सवारियों को परेशानी

Fri, 16 Jan 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 16 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
passengers suffer due to fare
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर संचालित आटो व मैजिक चालक मनमानी पर उतारू हैं। इस पर मार्ग पर शाम होते ही सवारियों से दोगुना किराया वसूला जाता है। बढ़ा किराया न देने पर यात्रियों से बदसलूकी भी होती है। रात नौ बजे के बाद तो जैसे लूट ही शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


बढ़ा किराया न देने पर मैजिक चालक गाड़ियों को खड़ा कर लेते हैं। मजूबरन बढ़ा किराया देकर तिर्वा तक जाने को विवश होता है। वहीं प्रशासन का भी चालकों पर कोई अंकुश नहीं है।
विज्ञापन


तिर्वा-कन्नौज रुट पर प्राइवेट व रोडवेज की बसें काफी कम है। शाम पांच बजे के बाद प्राइवेट बसें चलना बंद हो जाती हैं। इस दौरान रोडवेज की मात्र दो बसें गुजरती हैं। वह भी तिर्वा क्रासिंग पर नहीं रोकते। सर्दी व कोहरे के इस मौसम में बाहर से आने वाले यात्री इनके शोषण का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़े किराए को लेकर मैजिक चालकों का तर्क होता है कि उन्हें तिर्वा से वापस खाली आना पड़ेगा। इस वजह से दोनों तरफ का किराया लेते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार नागरिकों ने तिर्वा कोतवाली, एसडीएम तिर्वा व कन्नौज कोतवाली में भी शिकायत की पर किसी अफसर ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

उधर एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि किराए पर अंकुश प्रशासन की ओर से लगाया जाएगा। हलांकि जो सवारियां अधिक बैठाई जा रही हैं, इसके लिए सोमवार से चार दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें जो भी जद में आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

भूसे की तरह भरते सवारियां
पुलिस की शह पर मैजिक चालक अपना मनमाना रवैया अपनाए हैं। मैजिकों में यात्री क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं। आगे से पीछे तक कम से कम सोलह सवारियां भरते हैं। इसके अलावा रास्तों में उतरने वाली सवारियां लटका लेते हैं। इन लटकाने वाली सवारियों से इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद ऐसी मैजिकों में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

डीजल घटा पर नहीं घटा किराया
पिछले दो माह के दौरान डीजल की कीमत पर प्रति लीटर में पांच रुपए की कमी आई है। इसके बावजूद भी यात्री किराया जस का तस बना हुआ है। किराया घटने के लिए अक्सर सवारियों व मैजिक चालकों में विवाद होना आम बात हो गई है। इसके बावजूद इन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।


मैजिक चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान
अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव ने कहा कि एआरटीओ को निर्देश देकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। किराया चौबीस घंटे में एक जैसा ही होना चाहिए। किराए में अंतर की विशेष तौर पर जांच होगी। इसके अलावा लटाककर मैजिक चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। किसी भी सूरत में आम जनता को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed