फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Passenger death due to transpo reversal, imposed jam

टेंपो पलटने से यात्री की मौत, लगाया जाम

Tue, 04 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 04 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Passenger death due to transpo reversal, imposed jam
मल्लपुरवा गांव में सराय मार्ग पर लोडर खड़ा कर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लपुरवा के निकट सवारियां लेकर जा रहा टेंपो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में बैठे अधेड़ की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और शव रख मल्लपुरवा सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाककर जाम खुलवाया। इस दौरान एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह 10 बजे के लगभग गुरसहायगंज से आधा दर्जन से अधिक सवारियों को लेकर एक टेंपो नौरंगपुर की ओर जा रहा था। मल्लपुर के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। टेंपो में दब जाने से मुर्रा गांव निवासी जगदीश (48) की मौत हो गई। वहीं, मुर्रा गांव के देवी दयाल (62) समेत कई अन्य सवारियां घायल हो गईं। मामूली रूप से घायलों को निजी अस्पताल में भेजा गया। मानवीय संवेदना को ताक पर रख सिपाही तत्काल शव ले जाने लगे।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने मल्लपुरवा में सड़क पर लोडर व ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया। हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नौरंगपुर हरीश कुमार राजपूत मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पहुंचे कोतवाली प्रभारी अमरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोड़ पर ब्रेकर न होने से हो रहे हादसे
ग्रामीणों की माने तो मल्लपुरवा मोड़ पर दोनों तरफ  स्पीड ब्रेकर न होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीण अशोक यादव, दिलीप मिश्रा, संजय कुशवाहा, मुकेश, अनवार खान, राज कुमार ने अधिकारियों से मोड़ के दोनों तरफ  ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर न होने से अक्सर वाहन टकरा जाते अथवा फिसल जाते हैं। जिससे लोग परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed