फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pashu hospital

निर्माणाधीन अस्पताल की बाउंड्रीवाल में पड़ी दरारें

Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
pashu hospital
तालग्राम। निर्माणाधीन पशु अस्पताल की बाउंड्रीवाल में जगह-जगह दरारें पड़ गईं है। पशु चिकित्साधिकारी ने घटिया निर्माण की शिकायत कार्यदायी संस्था के इंजीनियर से की है। वहीं स्थानीय लोगों ने डीएम से निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तालग्राम में पशु अस्पताल का निर्माण कार्य 20 मार्च 2020 को शुरू कराया गया था। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने भवन निर्माण से पहले बाउंड्रीवाल का कार्य शुरू कराया। जो अभी भी पूरी नहीं हुआ है। निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान न रखते हुए घटिया सामग्री लगाया गया। जिसके कारण बनी बाउंड्रीवाल में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। बीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, तोताराम, रामविलास, रामनिवास, देवेंद्र, रतीराम, ने बाउंड्रीवाल और भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराएं जाने की मांग की है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह का कहना है कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को कई बार अच्छा मटेरियल लगाने और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराने की हिदायत भी दी है। लेकिन इसके बावजूद भी सुधार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के जेई अवनीश कुमार का कहना है कि जलभराव के कारण बाउंड्रीवाल नीचे जमीन में धसकने से दरारें आ गई है। अभी निर्माण कार्य बंद है। जब काम दुबारा शुरु होगा तब सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed