{"_id":"6192a04ffc26db418a0e8bfd","slug":"paradesh-kamaane-gae-yuvak-kee-dengoo-se-maut-kannauj-news-knp664181350","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेश कमाने गए युवक की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेश कमाने गए युवक की डेंगू से मौत
विज्ञापन
श्यामू की फाइल फोटो।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/ तालग्राम। चंडीगढ़ कमाने गए युवक की डेंगू से मौत हो गई। सोमवार को एलाइजा की रिपोर्ट में डेंगू का एक मरीज मिला। वहीं जिला अस्पताल में रैपिट किट से जांच में चार पॉजिटिव मिले हैं।
राजकीय मेडिकल कालेज से सोमवार को आई एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू का एक मरीज मिला। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में 504 मरीज इलाज कराने पहुंचे। बुखार से पीड़ित छह मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच की गई। जांच में चार डेंगू पॉजिटिव मिले। जिले में अभी तक एलाइजा रिपोर्ट में 1191 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल में रैपिट टेस्ट किट से जांच में 483 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। मरने वालों की संख्या 107 हो गई है।
वहीं तालग्राम क्षेत्र के मढ़पुर्वा गांव निवासी श्यामू सक्सेना (38) अगस्त माह में मजदूरी करने चंडीगढ़ गए थे। यह छह दिन पहले बुखार की चपेट में आ गए। साथियों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां खून की जांच में प्लेटलेट्स कम होने पर डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान चंडीगढ़ के नर्सिंग होम में शुक्रवार रात मौत हो गई। भाई प्रेमचंद्र सक्सेना ने बताया कि डॉक्टर ने जांच में डेंगू बताया था। इसी से भाई की मौत हो गई है। परिवार में पत्नी गुड्डी देवी और एक पुत्र अभिषेक है। मां और पत्नी का रो-रो कर बेहाल है।