फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   panchayat election

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों का मूल्य तय

Wed, 06 Jan 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में निर्वाचन आयोेग से नामांकन पत्र आ गए हैं। इन्हें कोषागार के डबल लॉक में रखा गया है। नामांकन पत्रों का मूल्य व जमानत राशि भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च में होने की सुगबुगाहट से निर्वाचन कार्यों में तेजी आ गई है। नामांकन पत्र जिले में पहुंच गए हैं। इन्हें डबल लॉक में रखवाया गया है। ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र तीन सौ रुपये में मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 1500 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनीत कटियार ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर हो रही हैं। इस बार पंचायत के सभी चुनाव एक साथ होने हैं। इस वजह से तैयारियों का खाका भी बड़ा हो गया है। पद के हिसाब से नाम निर्देशन पत्रों व जमानत राशि का निर्धारण किया गया है। अन्य वर्ग व महिलाओं के लिए शुल्क आधा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद नामांकन पत्र का मूल्य जमानत राशि
सदस्य ग्राम पंचायत(सामान्य ) 150 500
अन्य वर्ग व महिला 75 250
प्रधान ग्राम पंचायत(सामान्य) 300 2000
अन्य वर्ग व महिला 150 1000
सदस्य क्षेत्र पंचायत(सामान्य ) 300 2000
अन्य वर्ग व महिला 150 1000
सदस्य जिला पंचायत(सामान्य ) 500 4000
अन्य वर्ग व महिला 250 2000
प्रमुख क्षेत्र पंचायत(सामान्य) 800 5000
अन्य वर्ग व महिला 400 2500
अध्यक्ष जिला पंचायत (सामान्य) 1500 10000
अन्य वर्ग व महिला 750 5000
मतदान केंद्र के पास रहने वाले गड़बड़ी की देंगे सूचना
कन्नौज। पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस मतदान केंद्र के पास रहने वाले ग्रामीणों की मदद लेगी। नामांकन से लेकर मतदान तक पुलिस इन ग्रामीणों के संपर्क में रहेगी। इसके लिए चौकी प्रभारियों को व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर इन ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक पंचायत चुनाव की संभावना है। प्रत्याशियों के साथ-साथ पुलिस महकमे ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अहम फैसला लिया है। मतदान केंद्र के पास रहने वाले करीब 10 ग्रामीण और 10 अन्य लोगों को जोड़कर व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा। एडमिन चौकी प्रभारी रहेंगे। संवेदनशील मतदान केंद्र वाले गांवों के एडमिन थाना प्रभारी होंगे। यह ग्रुप के माध्यम या फोन कर चौकी प्रभारी को गांव में होने वाली गतिविधियों की सुबह और शाम जानकारी देंगे।
मतदान के दौरान गड़बड़ी और अफवाह पर तत्काल सूचना देने के साथ फोटो और वीडियो भी पोस्ट करेंगे। इससे चुनाव प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि हर हाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव कराया जाएगा। पुलिस ग्रामीणों से भी सहयोग लेगी। सोशल साइट पर गोपनीय ढंग से पुलिस तक सूचना पहुंचाने के प्रबंध किए जाएंगे।

मतदान केंद्र पर अंकित होंगे अधिकारियों के मोबाइल नंबर
मतदान के दौरान अधिकारियों से कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकेगा। इसके लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस और निर्वाचन अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed