फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   panchayat election

चौधरियापुर बांगर, जसौली और जलालपुर सरवन में होंगे चुनाव

Wed, 06 Jan 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
कन्नौज। सदर नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार व परिसीमन प्रक्रिया के बाद तीन ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर चल रहा संशय खत्म हो गया है। चौधरियापुर बांगर, जसौली और जलालपुर सरवन में पंचायत चुनाव होंगे। इन ग्राम पंचायतों का आंशिक हिस्सा ही पालिका में शामिल हो रहा है। ऐसे में इनमें पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव की अटकलों के बाद लोेगों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रचार-प्रसार भी होने लगा था। नगर पालिका के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही 10 ग्राम पंचायतों के उम्मीदवार पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस में पड़ गए थे। अब परिसीमन की प्रक्रिया के बाद तय हो गया कि चौधरियापुर बांगर, जसौली और जलालपुर सरवन की सभी गाटा संख्याओं में कुछ को ही शासन से मिले प्रस्ताव में मंजूरी मिली है। इन्हें ही नगर पालिका की सीमा में शामिल किया जाएगा। बाकी का हिस्सा ग्राम पंचायत में रहेगा। इससे यहां पंचायत चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनीत कटियार ने बताया कि नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायत चौधरियापुर बांगर, जसौली और जलालपुर सरवन में ग्राम पंचायत के चुनाव होंगे। इसका प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में नहीं होेंगे चुनाव
नगर पालिका के सीमा विस्तार में रितुकला, कंदौली बांगर, अकबरपुर सरायघाघ, सरायमीरा अंाशिक, मानपुर, नसरापुर और कन्नौज बांगर शामिल हैं। इसका गजट होने को है। सीमा विस्तार के साथ ही इन ग्राम पंचायतों के वार्डों का गठन किया जाएगा। इसके लिए परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है।

22 प्रभारी व 47 सह प्रभारी अधिकारियों की लगी ड्यूटी
कन्नौज। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शंातिपूवर्क व निष्पक्ष कराने के लिए अधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। 22 प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं। इनके सहयोगी के रूप में 47 अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मतदान, मतगणना कार्मिकों की ऑनलाइन डाटा इंट्री, नियुक्ति व प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी सीडीओ आरएन सिंह को सौंपी है। सहायक के रूप में डीडीओ एनबी सविता, जिला एवं सूचना विज्ञान अधिकारी हिमांशु शेखर, जिला प्रशिक्षण अधिकारी आईपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शिव सिंह व पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन को लगाया गया है। भारी व हल्के वाहनों के अधिग्रहण के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के अलावा एआरटीओ संजय झा व डीएसओ कमलेश कुमार, लेखन, मतदान सामग्री आदि व्यवस्था के लिए डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा व साथ में एडीपीआरओ अयोध्या प्रसाद, टेंट, बैरिकेडिंग, लाइट, साउंड व स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड के साथ एई पीडब्ल्यूडी निर्माण के गुरुचरन सिंह व भुवनेश प्रताप सिंह, मतगणना कार्मिकों के खानपान की जिम्मेदारी डीएसओ कमलेश कुमार व सभी बीडीओ के अलावा सहायक में पूर्ति निरीक्षक सियाराम कुरील व एडीओ पंचायत, मतपत्र पैकेटिंग व वितरण की जिम्मेदारी पीडी डीआरडीए सुशील कुमार सिंह के अलावा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी व सभी खंड विकास अधिकारी, प्रेेक्षक की संपूर्ण व्यवस्था जिला आबकारी अधिकारी नंदकिशोर सचान के अलावा जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला व जेई मनोज कुमार, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी, वेबकास्टिंग व कंप्यूटर के लिए वस्तु एवं सेवा कर विभाग के डिप्टी कमिशभनर संजीव कुमार निरंजन के साथ डीसी मनरेगा रामसमुझ व वाणिज्य कर अधिकारी चंद्र प्रकाश शुक्ला, ई-ड्रिस्ट्रिक मैनेजर ब्रजेश यादव आदि अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed