फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PAN number found in two places of Devendra, BSA sent notice

देवेंद्र के दो जगह मिले पैन नंबर, बीएसए ने भेजा नोटिस

Mon, 29 Jun 2020 08:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
PAN number found in two places of Devendra, BSA sent notice
सूबे में अनामिका शुक्ला प्रकरण चर्चित होने के बाद शासन ने स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों की जांच कराने के आदेश दिए तो गोलमाल की परतें खुलना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

अभी जिले में विभव की डिग्री के नाम पर जसवंत के नौकरी का मामला थमा नहीं था कि मैनपुरी के सुल्तानगंज और कन्नौज के ब्लाक गुगरापुर के अंतर्गत यूपीएस गुरगुचपुर में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह के सत्यापन में पैन नंबर व अभिलेख एक ही मिले हैं।
विज्ञापन

गड़बड़ी की आशंका पर बीएसए ने शिक्षक को नोटिस भेजकर तीन दिन में कार्यालय में मूल अभिलेख के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह जिले में 2011 से तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मानव संपदा के पोर्टल समेत अन्य तरीके से शिक्षकों के सत्यापन में मैनपुरी के सुल्तानगंज में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह व कन्नौज के ब्लाक गुगरापुर के गुरगुचपुर में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह के शैक्षिक अभिलेख व पैन नंबर एक ही मिला।
अफसरों ने दोनों जिलों के बीएसए को सूचना भेजकर सत्यापन के आदेश दिए कि इनमें सही देवेंद्र प्रताप सिंह कौन है? सोमवार को बीएसए केके ओझा व लेखा एवं वित्त अधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिले में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह के अभिलेख खंगलवाए विभाग को ज्यादा जानकारी नहीं हो सकी।
बीएसए ने बताया कि देवेंद्र प्रताप सिंह ब्लाक गुगरापुर के गुरगुचपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 2011 से तैनात हैं। शिक्षक को नोटिस देकर तीन दिन में मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
इससे कि असली देवेंद्र प्रताप सिंह की पहचान की जा सके। उन्होेंने बताया कि अभी देवेंद्र प्रताप सिंह को गलत नहीं ठहराया जा सकता। उन्हाेंने बताया कि कई दफा शिक्षक दूसरे जनपद में नौकरी छोड़ने के बाद अन्य जिले में आवेदन करते हैं।
इनके शैक्षिक अभिलेख वहीं होते हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह के आने पर ही सच्चाई पता चल सकेगी। अगर शिक्षक गलत तरीके से नौकरी करते पाया जाता है तो रिपोर्ट दर्ज करवाकर रिकवरी करवाई जाएगी।

बीएसए ने विभव की डिग्री पर जसवंत के नौकरी करते पकड़े जाने व रिकवरी के बारे में पूछे जाने पर बताया कि अभी वह जेल में है। ऐसे में रिकवरी नहीं की जा सकती है। जसवंत पर कितनी रिकवरी होगी,यह वह स्पष्ट नहीं कर सके। इससे जसवंत से रिकवरी पर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed