{"_id":"5f2ee4178ebc3e3cac5537f1","slug":"paitdard-se-balak-ki-maut-kannauj-news-knp5758088127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द व बुखार से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट दर्द व बुखार से मासूम की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। पेट दर्द और बुखार से परेशान बालक की हालत दवाई खाने के बाद बिगड़ गई। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
तालग्राम रोड स्थित ग्राम विनायकपुर निवासी राहुल कुमार की पत्नी आशा देवी रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम किसई जगदीशपुर गई थी। उनके साथ उनका पुत्र पीयूष (11) भी था। शुक्रवार को पीयूष को बुखार आ गया। आशा देवी ने गांव में ही निजी चिकित्सक से दवा लेकर उसे खिला दी, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। आशा देवी ने पीयूष को दोबारा दवा खिला दी। कुछ ही देर बाद उसे बुखार के साथ उल्टी, दस्त व पेट में दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जा रहा थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
आशा देवी ने बताया कि वह तालग्राम रोड स्थित मुन्नी देवी पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। पति राहुल सिंह गांव में कृषि कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके तीन पुत्र हैं।