फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   25 lakh earning annually from fisheries

मछली पालन कर सालाना हो रही 25 लाख कमाई, रोजगार की राह दिखा रहीं किरन, गूगल दे चुका है बधाई

Fri, 16 Oct 2020 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
25 lakh earning annually from fisheries
तालाब में बने टापू में बगीचा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में महिला किसान ने मछली पालन, उद्यानिकी के साथ पर्यटन क्षेत्र विकसित कर मिसाल कायम की है। मछली और फल बेचकर वह सालाना 25 लाख रुपये तक आमदनी करने के साथ मछली पालन के इच्छुक किसानों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं। प्रतिदिन कई परिवार तालाब में वोटिंग के साथ बगीचे में घूमने का आनंद उठाने भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन


तिर्वा तहसील क्षेत्र के बथुइंया गांव की किरन कुमारी राजपूत पत्नी आरएस राजपूत ने वर्ष 2016 में जल प्लावन योजना के तहत प्रशासन ने दो लाख रुपये लिए थे। जमा पूंजी और रिश्तेदारों से उधार लेकर मछली पालन शुरू किया। 25 बीघे के तालाब में काम शुरू करने में 11 लाख रुपये खर्च आया। कुछ मुनाफा होने पर बेटे शैलेंद्र की मदद से व्यापार को बड़ा रूप दिया।
विज्ञापन


तालाब के बीच में एक बीघा का टापू बनाया। उसमें आम, अमरूद, केला, करौंदा, पपीता, सहजन के पेड़ और फूलाें के 3500 पौधे लगाकर बगीचा बना दिया। पानी के बीच बने इस बगीचे में घूमने के लिए कन्नौज शहर और तिर्वा से परिवार के साथ 50 से 70 लोग प्रतिदिन जाते हैं। बगीचे में घूमने के साथ लोग वोटिंग भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किरन ने बताया कि तालाब में कत्तल, नैन, चाइना फिश, सीलन, ग्रास कटर और सिल्वर मछलियां हैं। मछली पालन से हर साल करीब 20 लाख की आमदनी हो जाती है। तीन से पांच लाख रुपये फल बेचकर मिल जाते हैं। मछली पालन के लिए किरन किसानों को प्रशिक्षण भी देती हैं। 

सोलर पंप से भरता तालाब
कक्षा 10 तक पढ़ीं किरन ने बताया कि तालाब के किनारे तीन सोलर नलकूप लगे हैं। जिससे तालाब में पानी भरा जाता है। सोलर नलकूप से बाग में लगे फल-फूलों के पौधों की भी सिंचाई की जाती है। 

प्रेरित होकर शुरू किया मछली पालन
तिर्वा के वकील खां ने बताया कि दो साल पहले दोस्तों के साथ मछली पालन स्थल गए थे। वहां से प्रेरणा लेकर चार बीघा में मछली पालन शुरू किया है। समय-समय पर मछली पालन के बारे में किरन से परामर्श लेते हैं। 

गूगल  दे चुका है पत्र भेजकर बधाई
शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक साल पूर्व गूगल की ओर से पत्र आया था। जिसमें तालाब के बीच में बने टापू और फलों के बाग के सुंदर नजारे की प्रशंसा की गई थी। इसके बाद गूगल के कर्मचारियों ने वेबसाइट में फोटो भी अपलोड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed