फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

डीसीएम पलटने से चालक की मौत, तीन व्यापारी घायल

Thu, 17 Sep 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
other
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह डीसीएम पलटने से चालक की मौत हो गई और पांच पशु व्यापारी व दस भैंस घायल हो गईं। व्यापारियों को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आगरा फतेहाबाद पारोली निवासी चालक मुकेश कुमार (25) पुत्र कालीचरन बुधवार को डीसीएम में व्यापारियों की भैंसें लेकर गोरखपुर जिले के छपिया से फिरोजाबाद के सिरसागंज ले जा रहा था। डीसीएम में सिरसागंज के पंचननगला निवासी पशु व्यापारी सत्यवीर (38) पुत्र जयवीर सिंह, अतुल (25) पुत्र वीरेंद्र, कृष्णा (22) पुत्र रवीश, अभय कुमार (38) पुत्र कप्तान और रामपाल उर्फ रामू (35) पुत्र नरेश भी सवार थे।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के मुसाफिरपुर गांव के पास सुबह साढे़ पांच बजे डीसीएम डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे चालक, व्यापारी और भैंसें घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलती पर एनसीसी के राजेंद्र सिंह, अखलेश कुमार और यूपीडा गश्ती दल मौके पर पहुंचा। चालक मुकेश कुमार डीसीएम में फंस गया था। घायल व्यापारियों को एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। डीसीएम में फंसा चालक तड़पता रहा। क्रेन की मदद से करीब एक घंटे बाद उसे निकाला कर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अधिक खून बहने से चालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विकराल सिंह ने मौके पर जाकर भैंसों का उपचार किया। दरोगा सुदेश कुमार पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। हादसे के बाद डीसीएम का हेल्पर भाग निकला था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता कालीचरण ने बताया मुकेश के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed