{"_id":"5f6265a88ebc3e32ab758e79","slug":"other-kannauj-news-knp583066367","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलोक का गैंग थाने में पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलोक का गैंग थाने में पंजीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम (कन्नौज)। फरार इनामी इस्ट्रीशीटर आलोक राजपूत के गैंग को पुलिस ने रजिस्टर्ड कर लिया है। गैंग के सदस्य जेल भेजे जा चुके हैं, सरगना आलोक की तलाश में टीम लगाई गई है। उसके रिश्तेदारों से जान-पहचान के लोगों की निगरानी की जा रही है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव कुडरी निवासी आलोक कुमार राजपूत पुत्र रघुवीर के खिलाफ चोरी, लूट, छिनैती, अपहरण और आर्म्स एक्ट के करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है और एसपी ने 15 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा है। बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के आदेश पर आलोक राजपूत के गैंग को थाने में रजिस्टर्ड किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आलोक के गैंग में बदमाश औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के नयापुर्वा निवासी शिवम पुत्र रमेशचंद्र, ठठिया लुंजीपुर निवासी उमेश कुमार पुत्र सुखलाल वर्मा, सुधीर कुमार पुत्र हरनाथ, ठठिया बंगुला निवासी अंकित पुत्र करन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आलोक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।