फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

हर केंद्र पर तैनात होगा पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Sat, 08 Aug 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
other
कलक्ट्रेट में परीक्षा संबंधी बैठक लेते डीएम राकेश मिश्रा, एडीएम व एसडीएम सदर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में रविवार को छह परीक्षा केंद्रों पर होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। तीन जोनल मजिस्ट्रेट में लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन केंद्र प्रतिनिधि, छह केंद्र व्यवस्थापक और छह पर्यवेक्षक भी नकल पर नजर रखेंगे। शनिवार को जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की। निर्देश दिए कि मिनी लॉकडाउन में प्रवेश पत्र दिखाने वाले किसी भी छात्र-छात्रा को सड़क पर रोका नहीं जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छह परीक्षा केंद्रों पर 2300 परीक्षार्थियों के बैठने की गई है। शनिवार को परीक्षा की तैयारियों पर उन्होंने एडीएम गजेंद्र सिंह, डीआईओएस राजेंद्र बाबू, बीएसए केके ओझा, अतिरिक्त नोडल समन्वयक अमित सचान व जिला स्तरीय से जानकारी ली। डीएम ने कहा कि किसी को भी केंद्र में मोबाइल ले जाने नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र का मिलान में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

बिना मास्क व सैनिटाइजर के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मास्क न होने पर केंद्र पर छात्र को मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। तापमान अधिक होने पर परीक्षार्थी को अलग बैठाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के सामने प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। अतिरिक्त नोडल समन्वयक अमित सचान ने बताया कि पहली पाली में नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से पांच तक परीक्षा कराई जाएगी। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सफाई और सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed