फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

फोटो-18- घर में रखे खाद्यान्न के बारे में पूछताछ करती सदर एसडीएम अपूर्वा यादव।

Thu, 23 Jul 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। सदर एसडीएम ने मौसमपुरा मौरारा में एक घर छापा मारकर 386 बोरी गेहूं-चावल पकड़ा है। यहां बरामद हुए सरकारी चावल में खाद एवं रसद विभाग की मोहर लगी है। एसडीएम के छापेमारी के बाद पूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पकड़े गए सरकारी चावल की छानबीन शुरू कर दी। वहीं, एसडीएम ने जांच कमेटी से पूरे मामले की जांच करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर सदर एसडीएम अपूर्वा यादव को सूचना मिली कि मकरंदनगर स्थित मौसमपुरा मौरारा में एक घर में काफी मात्रा में सरकारी चावल रखा है। एसडीएम ने पूर्ति विभाग व पुलिस टीम को सूचना देकर मौसमपुरा मौरारा स्थित विवेक कुमार यादव के घर में छापा मारा। यहां ट्रैक्टर ट्राली में 77 बोरी चावल मिला। अफसरों ने जब पूछताछ की तो वह लोग गोलमाल जवाब देने लगे। अफसरों ने घर का ताला खुलवाकर देखा तो यहां राशन का पूरा
विज्ञापन

गोदाम मिला। अफसरों की पड़ताल में 69 बोरे गेहूं व 244 बोरे चावल के बरामद हुए। घर में करीब 386 बोरी चावल रखा था। इस पर खाद एवं रसद विभाग की मोहर लगी थी। एसडीएम के आदेश पर पूर्ति विभाग ने जांच पड़ताल के बाद सारा सरकारी अनाज जब्त कर लिया। अफसरों को अनुमान है इसी ट्रैक्टर से सरकारी अनाज की कालाबाजारी की जाती है। एसडीएम के आदेश पर सरकारी अनाज को गोदाम में सुरक्षित रखवा दिया गया। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने पूर्ति विभाग को जल्द ही जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए। इससे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके। उधर, शहर के पूर्ति निरीक्षक श्याम कुमार ने बताया यहां काफी दिनों से भंडारण हो रहा था और कालाबाजारी का खेल काफी अर्से से चल रहा है। इसमें कोटेदारों की सलिप्ता जरूर है। यही वजह है कि एक अनजान व्यक्ति के घर से इतनी बड़ी संख्या में कैसे राशन बरामद हुआ। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई होगी।
कन्नौज। शहर के मकरंदनगर इलाके में बड़े पैमाने पर पकड़े गए सरकारी अनाज की कालाबाजारी के पीछे खाकी के संरक्षण की बात सामने आई है। अपनी ससुराल में रह रहे विवेक यादव के यहां से सरकारी अनाज पकड़ा गया। इस दौरान अधिकारियों के सामने ही विवेक यादव की पत्नी रूपा यादव ने बताया कि कोतवाली में तैनात एक सिपाही की शह पर पति सरकारी राशन खरीदने का धंधा करते थे। जिसके एवज में सिपाही हर माह घर आकर 20 हजार रुपये ले जाता था। गुरुवार को पति ने व्यवस्था न हो पाने पर रुपये देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उसने अधिकारियों को फोन कर अनाज पकड़ा दिया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि महिला ने सिपाही पर हर माह रुपये देने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है। मामले की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट...
15 दिन पहले भी पकड़ी गई थी खेप
कन्नौज। मकरंदनगर में कई सालों से सरकारी अनाज की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। चर्चा है कि 15 दिन पहले कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली से 300 चावल की बोरियों को कालाबाजारी के लिए जाते पकड़ा था। एक दिन कोतवाली में ट्रैक्टर ट्राली के खड़े रहने के बाद पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सरकारी राशन न बताकर खेप को छिबरामऊ से हरदोई जाने की बात कहते हुए छुड़वा दिया था। एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों से लेकर सरंक्षण और घूस लेकर ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed