{"_id":"5f19d6b38ebc3e9ff12e0f15","slug":"other-kannauj-news-knp5728840135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिरगांवा में एक साल से लो वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिरगांवा में एक साल से लो वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन
मिरगावां। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गांव के आधा सैकड़ा से अधिक बिजली उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश है।
मिरगावां में गुरसहायगंज सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति होती है। एक साल पूर्व चार सौ एमबीए के ट्रांसफार्मर की जगह बदल कर 63 एमबीए के दो और 250 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर रखा गया। इससे लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। सौभाग्य योजना के तहत डाली जा रही केबल भी ठेकेदार की लापरवाही की भेंट चढ़ गई।
ग्रामीणों ने कई बार जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता से समस्या का निदान करने की मांग की है लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। गांव के मौलाना गुफरान ने बताया कि बिजली कम वोल्टेज में आती है। इससे बिजली के उपकरण भी ठीक से नहीं चल पाते हैं। पिंटू पाठक ने बताया कि अधिकारी जनसमस्या के निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रहे। अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि जल्द जेई को भेजकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।