{"_id":"5f109d6f8ebc3e63b25a0371","slug":"other-kannauj-news-knp5715821155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसेव पर हादसे में बेटे की मौत, हवलदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसेव पर हादसे में बेटे की मौत, हवलदार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख (कन्नौज)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सलेमपुर गांव के पास गुरुवार रात ट्रक के पीछे कार घुसने से सेना के हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके बेटे की मौत हो गई। हवलदार को पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।
गाजियाबाद के शक्ति खंड इंदिरापुरम निवासी रवि प्रकाश उपाध्याय पुत्र राधेश्याम उपाध्याय थल सेना हवलदार हैं। वह गुरुवार को कार से इकलौते पुत्र कार्तिक उम्र 10 वर्ष के साथ गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। रात लगभग 9:30 सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर के पास आगे चल रहे ट्रक में कार टकराकर बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। हादसे में कार सवार पिता पुत्र घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और एएसओ फूल सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने दोनों को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। पीजीआई में भर्ती न हो पाने के कारण दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान कार्तिक ने दम तोड़ दिया। हवलदार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया है।