फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

डीएम को निरीक्षण में नहीं मिले तीन एडीओ, वेतन रोका

Thu, 16 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
डीएम को नहीं मिले तीन एडीओ, वेतन रोका
विज्ञापन

बीडीओ ऑफिस में अनावश्यक बिजली उपयोग देख जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने ब्लॉक कार्यालय का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्हें तीन एडीओ उपस्थित नहीं मिले, इस पर उनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, सीडीओ राघवेंद्र नरायन सिंह ने गुरुवार को ब्लॉक पहुंचे थे। उन्हें एडीओ एजी शशिपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुभाष यादव व एडीओ समाज कल्याण श्यामवरन सिंह कार्यालय में नहीं मिले। जिससे उनका वेतन रोके जाने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ऑफिस में अनावश्यक बिजली का उपयोग देख डीएम बिफर गए और बिना किसी प्रयोग के विद्युत उपकरणों को बंद रखने के निर्देश दिए। कार्यालय प्रांगण में लगे खराब हैंडपंप को डीएम ने तत्काल निष्प्रोज्य करते हुए दूसरा हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कंप्यूटर आपरेटर रूम के हो रहे चबूतरे के निर्माण कार्य की गुणवता को चेक किया। उन्हाेंने गिलास में मसाले को लेकर उसके अनुपात की जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा, समाज कल्याण, ब्लाक में बड़े तालाबों के बारे में जानकारी लेने के बाद पंजिका का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा कार्यालय अवधि में ब्लाक से बाहर जाने की स्थिति में मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed