{"_id":"5f109a4c8ebc3e63b3767162","slug":"other-kannauj-news-knp57157812","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया बस स्टेशन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया बस स्टेशन का शिलान्यास
विज्ञापन
ऑनलाइन शिलान्यास के दौरान हवन पूजन करतीं विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, साथ में हैं ?
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सीएम ने गुरुवार सुबह वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए गुरसहायगंज बसअड्डे का शिलान्यास किया। संबोधन में उन्होंने 2021 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए। इसके बाद हवन-पूजन कर अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू कराया।
जीटी रोड पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर अत्याधुनिक बस अड्डे का शिलान्यास किया। इस दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद रहे। शिलान्यास के दौरान संबोधन में सीएम ने कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ेंगे भी और विकास के पहिये को भी नहीं रुकने देंगे। लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने प्रवासी श्रमिकों को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान किया है।
अत्याधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से लैस बस अड्डा शुरू होने से लोग महानगरों के साथ गैर राज्यों तक का सफर तय कर सकेंगे। उन्होंने 2021 तक निर्माण कार्य पूरा कर बस अड्डे को जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम, पूर्व राज्यमंत्री ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ हवन-पूजन किया। इसके बाद बस स्टाप का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, छिबरामऊ एसडीएम गौरव कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति, एआरएम राजेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक आरएन वर्मा, परिवहन विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।