{"_id":"5f109ac28ebc3e635b3e99bb","slug":"other-kannauj-news-knp571468525","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में हाईटेंशन लाइन करंट दौड़ने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में हाईटेंशन लाइन करंट दौड़ने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में दौड़ा हाईवोल्ट करंट, किसान की मौत
टीवी, फ्रिज, पंखे समेत उपकरण भी जल गए
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। प्रतीतपुरवा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से घरों में हाईवोल्ट करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई और घरों में लगे टीवी, फ्रिज, पंखे समेत उपकरण भी जल गए।
गांव में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हाईटेंशन लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिरा। उस समय ज्यादातर बच्चे सो रहे थे और लोग अपने कामों में लगे थे। घरों में हाईवोल्ट करंट पहुंचने से पंखे, टीवी और फ्रिज समेत बिजली के उपकरण फुंक गए। पंखे का स्विच ऑफ करने के प्रयास में किसान गंगा शंकर (42) पुत्र श्रीकृष्ण करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन गांव से बाहर ही गंगा सागर ने दम तोड़ दिया। किसान के पांच बच्चे हैं। उसकी की मौत से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने बताया कि लाइन नहीं टूटी है। कुछ लोग एलटी लाइन में केबल जोड़ रहे थे। केबल हाईटेंशन लाइन से छू जाने से हाई वोल्टेज करंट से हादसा हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है।