{"_id":"5f0df3828ebc3e639656398b","slug":"other-kannauj-news-knp571202916","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध प्लाटिंग करने में आठ फंसे, मिली नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध प्लाटिंग करने में आठ फंसे, मिली नोटिस
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के आसपास कृषि भूमि पर प्लाटिंग करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध रूप से प्लांटिंग करने के आरोप में शहर के आठ प्रापर्टी डीलरों को नोटिस थमाए गए हैं। सभी से सात दिन में प्लाटिंग से संबंधित दस्तावेज तहसील कार्यालय में दिखने को कहा गया है, दस्तावेज नियमानुसार न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
भूसंपदा विनियामक डिपार्टमेंट (रेरा) में बगैर पंजीकरण, ले-आउट व नक्शा के शहर में कृषि योग्य जमीनों की प्लाटिंग की जा रही है। सर्किल रेट से अधिक दामों पर प्लाट बेचे जा रहे हैं। रेरा के नियमानुसार प्लाटिंग वाले स्थल पर पार्क, चौड़ी सड़केें और नालियां होनी जरूरी है। किंतु बगैर पार्क, सड़क व नालियों के प्लाटिंग कर भवन निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने मंगलवार को विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता और लेखपालों के साथ कई प्लाटिंग स्थलों का निरीक्षण किया। प्लाटिंग बिना नक्शा पास कराए कराई जा रही है।
एसडीएम ने बताया कि अतुल कुमार मिश्रा की सपा कार्यालय नसरापुर के पीछे प्लाटिंग स्थल, राकेश द्विवेदी की चौकी मुस्तफाबाद कैलाश बिहार कालोनी, संजीव कटियार उर्फ टिल्लू की अकबरपुर सराय घाघ, विपुल दुबे विश्वनाथ नगर अहमदपुर रौनी निकट ठठिया चौराहा, एसके शुक्ला और अमन कटियार स्थल निकट कन्नौज पब्लिक स्कूल, अमन गुप्ता उर्फ जॉनी स्थल चौकी मुस्तफाबाद, एसपी सिंह गंगधरापुर निकट पाल चौराहा और शिवेंद्र टंडन उर्फ पप्पू टंडन नसरापुर खुसटिया मार्ग की प्लाटिंग को प्रथम दृष्टया अवैध प्रतीत होने पर नोटिस जारी किए गए हैं। 21 जुलाई तक सभी को प्लाटिंग से संबंधित दस्तावेज के साथ तहसील कार्यालय बुलाया गया है। एसडीएम ने बताया कि कागज न दिखने पर प्लाटिंग को ध्वस्त कर कानूनी कार्रवाई की भी जाएगी।