{"_id":"5f0cb1528ebc3e63e329258d","slug":"other-kannauj-news-knp5710276157","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर हुआ जलभराव
विज्ञापन
विशुनगढ़। कस्बे में दो साल पहले बनाई की सड़क के दोनों किनारों पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, इससे बारिश में जलभराव होता है।
कस्बे के अनिल कौशल ने बताया कि ठेकेदार ने एक ओर नाली का निर्माण कराया। उस समय गांव के लोगों ने विरोध करने के साथ शिकायत भी की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पानी निकासी न होने के कारण बरसात में नालियों का कीचड़ सड़क पर आ जाता है। मुख्य बाजार होने के कारण ग्राहकों को कीचड़ से होकर दुकानों तक जाना पड़ता है।
कई बार कीचड़ में दुकानदार व राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं। ब्रह्मानंद, राजू शर्मा, महेश, रतीराम, महेश, प्रवेश, अंशू, कल्लू गुप्ता आदि ने प्रशासन से सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण कराने की मांग की है।