{"_id":"5f0b52078ebc3e63ac0474a2","slug":"other-kannauj-news-knp570837469","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क निकले 248 पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क निकले 248 पर जुर्माना
विज्ञापन
तिर्वा क्रासिंग जीटी रोड पर स्कूटर सवार को रोक कर जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। 55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन जिले भर में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की 145 टीमें ने 248 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा। इन लोगों से 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मास्क न लगाने वालों और बिना काम के वाहन से बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत रविवार को अभियान चलाया गया। इसमें बिना मास्क निकलने वालों से जुर्माना वसूलने के साथ लॉकडाउन उल्लंघन करने पर 635 वाहन चालकों के चालान भी किए गए। बिना मास्क निकले कुछ लोगों के पास 500 रुपये नहीं थेे, उनसे 100 रुपये जुर्माना वसूला गया।
शहर में गोल कुंआ, तिर्वा क्रासिंग, बस स्टाप और पाल चौराहा में दिन भर चेकिंग होती रही। तिर्वा, तालग्राम, मलिकपुर, गुरसहायगंज, जलालपुर पनवारा और इंदरगढ़ में पुलिस ने जांच की। एसपी ने कहा कि बिना मास्क लगाए बाहर निकलने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान है। सभी को केंद्र सरकार की गाइड लाइन पालन करना चाहिए। दुकानदारों को अपने यहां सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रखनी है। ये भी ध्यान रखें ग्राहक दूर दूर खड़े हों।
विज्ञापन
जरूरी चीजों की दुकानों पर सुबह दिखी भीड़
कन्नौज। लॉकडाउन के दूसरे दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। शहर के अलावा गुरसहायगंज, तालग्राम, तिर्वा, छिबरामऊ, सिकंदरपुर आदि में ठेली व ई-रिक्शा पर खाद्य मोहल्लों तक पहुंचाई गई। डीएम, एसपी समेेत अन्य अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेते रहे। रविवार सुबह छह बजे जनरल स्टोर, सब्जी दुकान, दवाई की कई दुकान खुल गईं। दुकानों में भीड़ होने पर पुलिस पहुंच गई और दुकानदारों को एक-एक मीटर दूरी पर चूने का घेरा बनाकर खाद्य सामग्री बेचने को कहा। बिना वजह घरों में घूमने वाले लोगों को घरों में रहने की नसीहत दी। डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कन्नौज,गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ व तिर्वा क्षेत्र का भ्रमण किया।
पैदल भटके लोग
लॉकडाउन में बस और अन्य स्थानीय सवारी वाहन बंद होने से दूसरे प्रदेशों से आए लोगों को परेशानी हुई। ऐसे लोगोें को पैदल ही कई किमी की यात्रा करनी पड़ी।
चूड़ी वाली गली में पसरा सन्नाटा
शहर के मुख्य बाजार लाखन तिराहे समेत चूड़ी वाली गली में सामान्य दिनों में भीड़ रहती थी। लॉकडाउन की वजह से रविवार को सन्नाटा रहा।
बिना काम बाहर निकलने वालों को खदेड़ा
तिर्वा। कस्बे में लाकडाउन के चलते जगह जगह पर पुलिस का पहरा रहा। एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम जयकरन ने कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान बाइक व पैदल घूमने वालों को रोककर बाहर निकलने का कारण पूछा। बिना काम के घूमने वालो को पुलिस ने खदेड़ दिया। एडीएम ने बताया कि बिना वजह कोई भी सड़क पर घूमता हुआ न दिखाई दे।अगर किसी का कोई जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले। बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं।
होमगार्ड ने आवारा पशु को खिलाए फल
तिर्वा। नगर क्षेत्र में आवारा मवेशी दुकानों के सामने पड़ी खाने की वस्तुओं को खाकर अपनी भूख मिटा रहे है। लॉकडाउन की वजह से सारी दुकानें बंद थीं, इससे आवारा मवेशियों के सामने भोजन की समस्या हो गई। रविवार दोपहर गांधी चौराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड संजय के सामने आवारा गोवंश दुकान के सामने भोजन की तलाश रहा था, ये देख होमगार्ड ने अपने लिए खाने के लिए रखे फल उसे खिला दिया। होमगार्ड की अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रशंसा की।