फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

डेढ़ घंटे रहे दो टिड्डी दल, फसलों को नुकसान

Sat, 11 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
other
पाल चौराहे के निकट फुलवारी पर बैठे टिड्डी दल को थाली बजा कर भगाता परिवार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इटावा औरैया होते हुए शुक्रवार को दो टिड्डी दलों ने शुक्रवार को जिले में हमला बोल दिया। दोनों दलों ने करीब डेढ़ घंटे मकरंदनगर, जलालपुर पनवारा और मानीमऊ क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचाया। दवा का छिड़काव के अलावा थाली और साउंड सिस्टम बजाकर किसानों ने टिड्डियों को भगाया। टिड्डी दल हरदोई और फर्रुखाबाद जिले की ओर निकल गए। कृषि विभाग ने फसलों के नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पहला टिड्डी दल दोपहर करीब 12 बजे औरैया जिले की ओर से शहर में पहुंचा। कई झुंड होने से बस्ती के साथ खेतों में खड़ी फसलों और पेड़-पौधे पर जा बैठे। इसके करीब आधे घंटे बाद दूसरा टिड्डी दल पहुंचा और मानीमऊ, मकरंदनगर, नसरापुर, नजरापुर, जसौली, बाहपुर, करनपुर, रामपुर, जलालपुर सरवन, जलालपुर पनवारा में फैल गया। आसमान टिड्डी दल से ढंक गया। धूप होने के बावजूद बदली सी छा गई।
विज्ञापन

टिड्डी दल ने मकरंदनगर में हाल में बोयी गई गोभी की फसल को चट कर दिया। धान व मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाया।
किसानों ने तालियां और साउंड सिस्टम बजाकर टिड्डियों को भगाना शुरू किया। सूचना पर उपनिदेशक कृषि डा. आरएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह पहुंचे और दमकल व माउंट स्प्रेयर ट्रैक्टर से औसेर व खैरनगर क्षेत्रों में छिड़काव करवाया। उस समय तेज हवा भी चल रही थी। किसानों, अधिकारियों की सक्रियता और हवा चलने के कारण टिड्डी दल हरदोई और फर्रुखाबाद जिलों की ओर निकल गए। कृषि अधिकारियों ने किसानों को जागरूक भी किया। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह ने बताया कि फिलहाल टिड्डी दल का खतरा जिले से टल गया है। अगर रात के समय में टिड्डी दल आता तो अधिक नुकसान होता। फसलों के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिड्डी दल के जाते ही नुकसान देखने पहुंचे अफसर
तिर्वा। औरैया से टिड्डी दल के आने की सूचना पर किसान खेतों में थाली व पीपा आदि लेकर पहुंच गए। किसान थाली, पीपा आदि बजाते रहे इसके बावजूद टिड्डी दल ने बलनपुर समेत कई गांवों में नुकसान पहुंचाया। बलनपुर गांव के प्रधान अमर सिंह ने टिड्डी दल के कन्नौज में देखे जाने की सूचना दी थी। एसडीएम जयकरन ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अधिक नुकसान नहीं हुआ है। जलालपुर पनवारा प्रतिनिधि के अनुसार मोतीपुरवा समेत कई गांवों में मक्का की फसल को नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed