फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

डीएम ने करवाए मास्क न लगाने वालों के चालान

Tue, 07 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
other
तिर्वा के गांधी चौराहे पर डीएम राकेस मिश्रा ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ मास्क न लगाने वा? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/तिर्वा। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट समेत सार्वजनिक स्थलों पर पान मसाला खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, इसके अलावा पान मसाला खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों में पान मसाला न खाने व सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने के लिए लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। मास्क न लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित पुलिस मालखाना का निरीक्षण करने के बाद तिर्वा के गांधी चौराहे पर रुके। जिलाधिकारी ने बिना मास्क लगा कर जा रहे लोगों के चालान कटवाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी कर पालन न करने वालों पर कार्रवाई में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

बिना मास्क घूमने वालों का चालान करें। ये भी ध्यान रखें, दुकान पर कोई भी दुकानदार बिना मास्क के न दिखे, ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी भी होना चाहिए। दुकानदार बिना मास्क लगाए किसी भी ग्राहक को सामान न दें। हाटस्पाट क्षेत्रों में विशेष नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed