{"_id":"5f04ba708ebc3e43280288b6","slug":"other-kannauj-news-knp569904114","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत
विज्ञापन
शहर के हमाल्लीपुरा में गली में जलभराव के बीच से निकलते लोग।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर के निचले हिस्सों में जलभराव से आवागमन में कुछ देर दिक्कत रही। जलभराव होने से नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।
सुबह मौसम का रुख बदला और आसमान पर बादल छा गए। करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दोपहर बाद फिर पछुआ हवाएं चलने लगीं और कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। युवक और युवतियां तो छतों और सड़कों पर भीगकर कर बारिश का आनंद लिया। बारिश से मोहल्ला शेखपुरा, काजीटोला, हरवेदवगंज, रेलवे रोड, हौदापुर्वा समेत निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया।
इससे आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश से फसलों को भी राहत मिली है। हालांकि अभी धान रोपाई के लायक बारिश नहीं हुई है। बारिश से अधिकतम तापमान 33 डिग्री से गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया एक दो दिन बारिश होने की संभावना है।