{"_id":"6efb211005841ffbb146309f912f20a5","slug":"organically-underpass-not-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास का बवाल थमा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास का बवाल थमा नहीं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम पलरी के सामने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस
विज्ञापन
वे पर कई गांव के ग्रामीणों ने पहुंचकर दूसरे दिन भी काम बाधित रखा। इस
दौरान कार्रदायी संस्था के जेई और थानाध्यक्ष ने काफी देर तक ग्रामीणों को
समझाने का प्रयास किया, पर ग्रामीण नहीं माने। मामला जिलाधिकारी अनुज कुमार
झा के संज्ञान में लाया गया।
इसके बाद डीएम ने छिबरामऊ के एसडीएम को मामले की जांच सौंपी दी। गांव पलरी के पास अंडरपास देने के आश्वासन के बाद अंडरपास बंद होने से खफा ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सोमवार को कार्य बंद कराकर मजदूरों को भगा दिया था। मंगलवार सुबह ग्राम पलरी, बनियानी, नरमऊ, अंधुआ, दुर्गापुर्वा, बागपुर्वा, जलखरिया सहित कई गांव के लोग एकत्रित होकर हाईवे पर पहुंच गए।
इसके बाद ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू करते हुए काम को बाधित करा दिया। मौके पर पहुंचे हाईवे निर्माण के सीनियर इंजीनियर अवनीश कुमार व इंचार्ज हरिनाथ राजू ने ग्रामीणों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया। अंडरपास नक्शे में नहीं होने की बात बताई, जिस पर ग्रामीण खफा हो गए और अफसरों को जमकर खरीखोटी सुनाई।
मामला बढ़ता देख इंजीनियर ने थानाध्यक्ष तालग्राम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एसओ मोहम्मद अनवर अहमद व एलआईयू के दरोगा श्रीप्रकाश यादव ने ग्रामीणों से वार्ता कर जिला प्रशासन को ज्ञापन देने की बात कही। कहा कि अपनी मांग को शांतिपूर्वक अफसरों के सामने रखें, ताकि उसका कोई हल निकल सके।
कड़ाई से पेश आते हुए कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिसके बाद एसडीएम छिबरामऊ को मामले की जांच सौंपी गई। वहीं सीनियर इंजीनियर अवनीश कुमार ने अपने यूकडा कंपनी के एई अंबुज को मामले की जानकारी दी।
इस पर उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र के बेंचेलाल, अजय, घनश्याम, प्रताप, जितेंद्र, बदन सिंह, विजय सिंह, उदयवीर, शेर सिंह, रामदास, सुमित, सत्यवीर, मंगल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।