फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Opposition is spreading confusion regarding Wakf: Minister in charge

वक्फ को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष : प्रभारी मंत्री

Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition is spreading confusion regarding Wakf: Minister in charge
संवाद कार्यक्रम में मुस्लिमों को संबोधित करती प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी। - फोटो : संवाद कार्यक्रम में मुस्लिमों को संबोधित करती प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी।
सौरिख। जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि वक्फ को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है जबकि यह विधेयक मुस्लिमों के हित में है। सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम रही है। प्रदेश से माफियाराज और गुंडाराज खत्म हो गया है। इस कारण विपक्ष परेशान है। इस वजह से वह पीडीए के नारा देकर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों में भ्रम फैला रहे हैं। जनता अच्छी तरह से जानती है कि सरकार सबके हित में बिना भेदभाव के काम कर रही है। वह रविवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत कबीरपुर गांव में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वक्फ सुधार कानून देश के उन पिछड़े दबे कुचले मुसलमानों को हक दिलाने के लिए है जो बरसों से उसके हकदार थे। कुछ धन्नासेठ वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। वे नहीं चाहते कि देश का गरीब मुसलमान आगे बढ़े। इसलिए हिंदू-मुस्लिम तकरार के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस ने अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक की राजनीति कर देश में तुष्टिकरण और विभाजनकारी नीति पर काम किया। सत्ता सुख के लिए देश के संसाधनों को लूटा और जनता से भी छल किया है।
विज्ञापन

विधायक कैलाश राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। अब वक्फ बिल को लेकर विपक्ष भ्रांतियां फैला रहा है। विपक्ष के झूठ और भ्रमजाल को दूर करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोहम्मद अनस उस्मानी ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की विशेषताओं का बखान किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधान समीर मुशर्रफ (फरहान), मंजेश पाल, रामवीर कठेरिया, नूर आलम, इंतजार अली, भूपेंद्र शाक्य, सालिश सिद्दीकी ने अतिथियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, चेयरमैन राहुल गुप्ता, बबीता सिंह, मुस्तफा अली, नौशाद अली, इंशाद अली, इख्तियार अली, मोहर्रम अली, दिलशाद अली, तारिक अली, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed