फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Opposing the surge in prices of petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सपाईयों का विरोध

Fri, 01 May 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 01 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Opposing the surge in prices of petrol
पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि को लेकर सपा विधायक की अगुवाई में करीब एक दर्जन से अधिक सपाइयों ने रिक्शा चलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर सपा विधायक अनिल दोहरे की अगुवाई में करीब एक दर्जन से अधिक सपाई रोडवेज बस स्टाप के सामने जीटीरोड पर जमा हुए। यहां सपाइयों ने रिक्शों में झंडे लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रिक्शे चलाए। रोडवेज बस स्टाप से शुरू हुई विरोध प्रदर्शन यात्रा लोहिया चौराहा पर पहुंची।

यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार देश में बनी है। तब से महंगाई चरम पर है। किसान आत्महत्या कर रहा है। मोदी सरकार सिर्फ विदेशी निवेश के चक्कर में विदेशों के चक्कर काट रही है। सरकार से हर तबके के लोग महंगाई से परेशान हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी से प्रत्येक वस्तु के दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां और प्रदेश सचिव हसीब हसन ने कहा कि भाजपा सिर्फ देश में साम्प्रदायिक माहौल पैदा कर रही है। उनहोंने कहा कि पेट्रोल और डीजल में मूल्य वृद्धि कर केंद्र सरकार ने भूकंप से भी बड़ा झटका जनता को दिया है। इस मौके पर प्रीतू कटियार, कौशर खां, पंकज यादव, आशीष सक्सेना, आशिफ सिद्दीकी, जुनैद अहमद, अकरम, रेहान, फिरोज खां, छोटू कटियार, शैलू कटियार, प्रशांत सक्सेना, अब्दुल मुईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed