फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Opinion polls: Shivpal

निकाय चुनाव में नहीं ली गई राय: शिवपाल

Wed, 29 Nov 2017 12:06 AM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 29 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Opinion polls: Shivpal
कन्नौज में सपा नेत्री गुड्डी शाक्य के आवास पर मौजूद पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
तिर्वा। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन के दौरान उनसे कोई राय नहीं ली गई। सपा ने अच्छे उम्मीदवारों को टिकट दी है, तो निश्चित रूप से ही उनकी जीत होगी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री मंगलवार शाम एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए तिर्वा आए थे। करीब आधा घंटे तक उन्होंने तिर्वा कस्बे पर बरधईया रोड पर स्थित सपा नेत्री गुड्डी शाक्य के आवास पर मौजूद सपा नेताओं से वार्ता की। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरु हुए। बातचीत के दौरान कहा कि उनके परिवार में कोई झगड़ा नहीं है।
विज्ञापन


संगठन को लेकर कुछ विवाद खड़ा हुआ था। विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी राय मान ली जाती, तो समाजवादी फिर से सत्ता में वापसी कर सकती थी। नई पार्टी बनाए जाने के सवाल पर वह टाल गए। इस दौरान सपा नेता छेदी लाल शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अंशुल गुप्ता, वसीम वारसी, गुल्लू वारसी, डा. ज्ञानेंद्र कुशवाहा, पूर्व सभासद विकास दिवाकर, समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। बाद में उनका काफिला खैरनगर रोड पर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस पर पहुंचा। यहां वह एक विवाह समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed