{"_id":"68a379a96f5dbcf6cc0edce0","slug":"open-hospital-after-three-days-crowded-with-patients-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135952-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन दिन बाद खुला अस्पताल, मरीजों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन दिन बाद खुला अस्पताल, मरीजों की लगी भीड़
विज्ञापन
कन्नौज। तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को पंजीकरण कराने से लेकर डॉक्टर से परामर्श लेने और खून की जांच कराने तक के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, महिला विंग में भी भीड़ होने के कारण गर्भवतियों को दिक्कतें हुईं।
उमस भरी गर्मी से जहां एक ओर लोग बेहाल हैं। वहीं, दूसरी ओर लोग बीमार भी हो रहे हैं। सरकारी अस्पताल में 15 अगस्त, जन्माष्टमी और रविवार तीन दिनों का अवकाश होने के चलते सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्चे के लिए 959 मरीजों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण कराने के बाद पर्चा बनवाने, डॉक्टरों से परामर्श लेने और खून की जांच कराने तक के लिए मरीजों को घंटों परेशान होना पड़ा।
सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर रही। बुखार और उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रहे। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन 12 बजे तक अस्पताल में मरीजों को परामर्श दिया गया था। त्योहार के चलते मरीजों की भीड़ कम थी। तीन दिन बाद अस्पताल खुलने के कारण मरीजों की भीड़ अधिक थी, लेकिन मरीजों को परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया गया।