फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Open history sheet of three

Kannauj News: भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन की खुली हिस्ट्रीशीट

Mon, 16 Oct 2023 11:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 16 Oct 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Open history sheet of three
छिबरामऊ। भाकियू (बलराज) गुट के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ बबलू समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने तीन लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली है। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ गुंडा एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी अमित आनंद के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बहवलपुर निवासी अवधेश यादव उर्फ बबलू पुत्र स्व. बलराम सिंह यादव की हिस्ट्री शीट खोल दी है। अवधेश यादव के खिलाफ दो बार मिनी गुंडा एक्ट व वर्ष 2009 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा भी गाली गलौज, मारपीट, दलित उत्पीड़न, 7 क्रिमिनट एक्त समेत विभिन्न धाराओं में उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गोवध अधिनियम एवं गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी शहजहांपुर निवासी शरीफ अली पुत्र शमीम अली व मोहम्मद गुफरान पुत्र आबिद अली की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। भाकियू (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राजनीति विद्वेष के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ पूर्व में दर्ज कई मामले खत्म हो चुके हैं। उनके खिलाफ की गई इस कार्रवाई की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी।
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता ने पूर्व सभासद के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

छिबरामऊ। मोहल्ला बजरिया निवासी सपा नेता संतोष गुप्ता ने बताया कि बहवलपुर निवासी पूर्व सभासद व सपा नेता बृजेश वाल्मीकि आए दिन उसके खिलाफ गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से बृजेश को पार्टी से निकाल दिया था, जिसके लिए वह उसे जिम्मेदार मानता है। बृजेश उसके खिलाफ हरिजन एक्ट व बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की भी धमकी दे रहा है। पुलिस ने बृजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed