फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ones to buy and sell gold at the sight of income tax

सोना खरीदने-बेचने वालों पर इनकम टैक्स की नजर

Sat, 17 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 17 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ones to buy and sell gold at the sight of income tax
gold - फोटो : demo pic

आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद से कालाधन सफेद करने के मामले में जिले में बैंक, पेट्रोल पंप, सराफा, साधन सहकारी समिति व सहकारिता बैंक संदेह के घेरे में चल रहे हैं। बैंकों के बाद अब आयकर विभाग ने आठ नवंबर से 15 नवंबर तक अधिक खरीदने व बेचने वाले सराफा दुकानदारों को चिह्नित करना शुरू कर लिया है। आयकर विभाग के अफसर खुफिया जानकारी लेने में लगे हैं। सूत्रों की मानें तो जिले में आधा सैकड़ा से अधिक सराफा कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सेंट्रल एक्साइज विभाग भी कर रहा जांच
सेंट्रल एक्साइज विभाग भी ज्वैलर्स के स्टाक की जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि सात से 10 नवंबर के बीच हुई खरीद और बिक्री का आंकड़ा मांगा गया है। एक्साइज विभाग के सूत्र बताते हैं कि इनकी जांच अभी जारी है और कार्रवाई की जद में कुछ ज्वैलर्स आ भी सकते हैं।
विज्ञापन


सोना खरीदने वालों की भी आएगी शामत
आयकर विभाग ने आठ नवंबर के बाद से 15 नवंबर तक सोना खरीदने वाले ग्राहकों की लिस्ट मांगी है। ज्यादा फोकस आठ नवंबर से 11 नवंबर के ग्राहकों की लिस्ट पर किया जा रहा है। इन सभी खरीदारों को आयकर विभाग नोटिस जारी कर तलब करेगा। इन सभी से खरीदे गए सोने का हिसाब और आय का स्रोत पूछा जाएगा। आयकर विभाग और कुछ सराफा सूत्र बताते हैं कि नोटबंदी के बाद कुछ दुकानों पर एक-एक दिन में दो से तीन किलो सोने की बिक्री हो गई। यह सोना 70-80 से अधिक लोगाें ने खरीदा। कुछ लोगों र्ने इंटें भी खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार से भी ऊपर भी बिका था 10 ग्राम सोना
सराफा कारोबारियों ने पांच सौ व हजार के नोट लेकर पहुंचे लोगों को 50 से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सोना बेचा था। कालाधन रखने वालों ने भी अपने हजार व पांच सौ के नोट खपाने के लिए सोने की मुंहमांगी कीमत अदा की थी। लोग बैग में भरकर हजार और पांच सौ की गड्डियां पहुंचे थे। उस समय सोने की कितनी भी कीमत अदा करने को तैयार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed