{"_id":"c1a815718dabe36182a267d9cdbb2665","slug":"one-man-arrested-with-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महचंदापुर में पकड़ी गई अवैध शराब, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महचंदापुर में पकड़ी गई अवैध शराब, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला नजरापुर (कन्नौज)।
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव वैसापुर पट्टी के मजरा महचंदापुर में आबकारी टीम ने छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनते पाई गई।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार शुक्ला, प्रभारी कोतवाल रवींद्रनाथ यादव के नेतृत्व में भारी फोर्स ने शराब बरामद करने के लिए अभियान चलाया।
इसके तहत महचंदापुर निवासी बबलू पुत्र गयादीन, सुभाष पुत्र घासीराम, रामविलास पुत्र गयादीन, गुड्डू पुत्र रामप्रसाद, रानी देवी पत्नी रामचंदर के घरों पर अफसरों की टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर कई घंटे तक छानबीन की। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इस दौरान 35 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई। वहीं भारी मात्रा में बरामद लहन को नष्ट करा दिया गया। शराब बनाने की भट्ठियों को भी नष्ट कराया गया। इस दौरान बबलू को अवैध शराब बनाते पकड़ा भी गया।
विज्ञापन